नवगछिया पुलिस जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी खरीक थाना नयाटोला भवनपुरा के सिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के एसपी भवेश शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि उसके पास से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में खरीक थाने में नया कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी नवगछिया के निर्देश पर सिंटू यादव की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तथा तकनीकी व मानवीय सूचना पर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी. इस दौरान 7 जून 2026 को सूचना मिली कि सिंटू यादव खरीक थाना क्षेत्र के अम्भो भगवती स्थान के समीप अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी की और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में उसके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. सिंटू यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस के अनुसार सिंटू यादव पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में कुल 12 आपराधिक कांड दर्ज हैं. वर्ष 2017 से 2026 तक उसके खिलाफ खरीक थाना में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंटू यादव की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता है.
Bhagalpur news टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंटू यादव गिरफ्तार

Bhagalpur news टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंटू यादव गिरफ्तार
Copied link
कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.