bhagalpur news. ओटीएस योजना के तहत 484 बड़े बकायदारों को नोटिस, शेष पर कार्रवाई जारी

नगर पंचायत कहलगांव क्षेत्र में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) के तहत 484 बड़े बकायदारों को नोटिस जारी किया जा चुका है

नगर पंचायत कहलगांव क्षेत्र में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) के तहत 484 बड़े बकायदारों को नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि 183 अन्य बकायदारों को नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही 10 सरकारी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को भी सेवा शुल्क भुगतान के लिए नोटिस भेजा गया है.

सरकारी बकायदारों में प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय पर 68.85 लाख, शिक्षा विभाग के विद्यालयों पर 48.51 लाख, रेलवे विभाग पर 36.86 लाख, महाविद्यालय कहलगांव पर 18.23 लाख, बिजली विभाग पर 18.50 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 13.91 लाख, सिंचाई विभाग पर 12.58 लाख, पुलिस विभाग पर 11.71 लाख, जिला परिषद पर 7.43 लाख तथा डाकघर पर 2.46 लाख रुपये बकाया हैं.

उप विकास आयुक्त भागलपुर द्वारा भी संबंधित विभागों को पत्र जारी कर ओटीएस योजना के तहत एकमुश्त भुगतान कर छूट का लाभ लेने का निर्देश दिया गया है. वहीं, आवासीय व व्यावसायिक होल्डिंग धारकों में वार्ड 14 कई लोगों पर एक लाख से अधिक का बकाया है.

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि अनधिकृत इमारतों पर भी संपत्ति कर का आकलन व वसूली की जाएगी. हालांकि, इससे उन्हें कोई कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी. सभी तहसीलदारों व टैक्स दारोगा को निर्देश दिया गया है कि 31 मार्च तक सभी मकानों का होल्डिंग आईडी बनाकर टैक्स जमा कराना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >