Bhagalpur news नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं

बिहपुर अमरपुर गांव में 17 जनवरी को नवविवाहिता ज्योति कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी.

बिहपुर अमरपुर गांव में 17 जनवरी को नवविवाहिता ज्योति कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी. मृतका के परिजनों ने पति सौरभ सनगही समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे बाद में आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया. पिता मनोज राय ने बताया कि शादी के दो माह भी पूरे नहीं हुए थे कि उनकी बेटी की मौत की खबर आ गयी. विवाह के बाद से ही ज्योति को दहेज और घरेलू विवाद को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार उन्होंने ससुराल पक्ष से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार आश्वासन के बावजूद स्थिति नहीं बदली. बेटी की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. परिजनों ने बिहपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. मनोज राय का कहना है कि घटना को 15 दिन बीतने के बावजूद किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जब वह थाना जाकर कार्रवाई की मांग करते हैं, तो उन्हें टालमटोल कर लौटा दिया जाता है और दबाव बनाने पर डांट कर भगा दिया जाता है. इससे पुलिस प्रशासन पर से उनका भरोसा कम होता जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो. उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस के इन दावों के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >