समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस योजना से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करें. ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी हो और कोई गलती नहीं होनी चाहिए. किसी प्रकार की गलती से किसान लाभ से वंचित नहीं हों. भविष्य में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जायेगा. दोषी पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. सभी अंचल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.
bhagalpur news. पीएम किसान योजना में गलती होने पर माफी नहीं : डीएम
समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी.
