bhagalpur news. जिले में नाइट ब्लड सर्वे की हुई शुरुआत

जिले में नाइट ब्लड सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है. जिले में कुल 17 इंप्लीमेंटेशन यूनिट हैं.

जिले में नाइट ब्लड सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है. जिले में कुल 17 इंप्लीमेंटेशन यूनिट हैं. 16 प्रखंडों व एक अर्बन इंम्लीमेटेंशन यूनिट, जिसमें से 14 प्रखंडों में यह सर्वे कार्य आज से संचालित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में फैले माइक्रोफाइलेरिया के प्रभाव की जानकारी के लिए रक्त के नमूने संकलित करना है. सर्वे के अंतर्गत दो प्रकार की साइट सेंटाइनल व रेंडम पर कार्य किया जाता है. दोनों प्रकार की साइटों से 300-300 रक्त नमूने एकत्रित किये जाते हैं. यानि की कुल छह सौ रक्त नमूने एकत्रित किये जाते हैं. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पिरामल टीम द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया. बिहपुर प्रखंड में पर्यवेक्षण विजय कुमार (प्रोग्राम लीडर) द्वारा व नाथनगर प्रखंड में मुकेश ठाकुर (प्रोग्राम ऑफिसर) द्वारा किया गया. दोनों प्रखंडों में सभी आवश्यक लॉजिस्टिक्स उपलब्ध पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >