bhagalpur news. राम नवमी और ईद को लेकर नवगछिया पुलिस अलर्ट

नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा पुलिस केंद्र नवगछिया में फरवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई

नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा पुलिस केंद्र नवगछिया में फरवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं बिहपुर सहित सभी थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे. बैठक में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अपराध गोष्ठी के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. इसमें लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट और कुर्की की कार्रवाई, भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही बीएनएसएस की धारा 126 और सीसीए-3 के तहत की गई कार्रवाई पर भी चर्चा की गई. हत्या, लूट, गृहभेदन, पॉक्सो, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई और इन मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सजग एवं सक्रिय रहने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >