Bihar Video: ताबूत से लिपटकर रोई पत्नी, हाथों में तिरंगा लेकर शहीद को ऐसे दी अंतिम विदाई

Bihar Video: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बिहार के भागलपुर निवासी हवलदार अंकित यादव का पार्थिव शरीर उनके गांव चापर पहुंचा. उनकी पत्नी ने अंतिम विदाई दी तो पूरा गांव रोया.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए बिहार के भागलपुर निवासी हवलदार अंकित यादव का पार्थिव शरीर उनके गांव नवगछिया के चापर पहुंचा. पत्नी ताबूत से लिपटकर रोईं. हाथ में तिरंगा लेकर पार्थिव शरीर का परिक्रमा किया. पूरा गांव अंतिम विदाई में रोया. शहीद का गांव अभी पानी से घिरा हुआ है. बाढ़ के पानी में ही पैदल चलकर ग्रामीण उनके घर तक गए. कंधे पर शहीद का पार्थिव शरीर रखा था और सभी भारत माता की जय और शही अंकित अमर रहे के नारे लगाते जा रहे थे. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >