bhagalpur news. रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव
सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड पर कमरगंज के समीप पोल संख्या 334/31-33 के पास शुक्रवार को स्थानीय थाना पुलिस ने एक करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया
सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड पर कमरगंज के समीप पोल संख्या 334/31-33 के पास शुक्रवार को स्थानीय थाना पुलिस ने एक करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से कटने के कारण हुई है. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना सुलतानगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सुलतानगंज थानाध्यक्ष सह एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल और शव की बारीकी से जांच-पड़ताल की. मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल अज्ञात शव को ज्ञात करने का प्रयास जारी है.
अनियंत्रित पानी टैंकर पलटा, टोटो चालक व महिला गंभीर घायल
सुलतानगंज. सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांधी घर के समीप गुरुवार की शाम पुल निर्माण कार्य में लगा एक पानी टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में बगल से गुजर रहा एक टोटो टैंकर की चपेट में आ गया. हादसे में टोटो चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्री समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. दुर्घटना में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया गया कि घायल निजी अस्पताल में इलाज कराने चले गए. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.