Bihar News: भागलपुर में जमीन देखने गए युवक की नृशंस हत्या, भतीजा घायल

भागलपुर में जमीन देखने गये दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया है. मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के बायपास का है.

अंकित आनंद, भागलपुर: जमीन देखने गये दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक जख्मी है. मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया गया. थाना क्षेत्र के बायपास पर पेट्रोल पंप के समीप एक युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई. घटना में युवक के साथ गया एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है.

मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बैजानी गांव के रहने वाले आशीष कुमार मिश्रा (30) के रूप में की गई. वही घायल मृतक का चचेरा भतीजा दीपक मिश्रा (25) है. परिजनों के अनुसार आशीष और दीपक बायपास पर किसी अज्ञात व्यक्ति के बुलाने पर एक जमीन देखने गए थे. आशीष बैजानी में ही रहकर वीडियोग्राफी और ऑडियो/वीडियो मिक्सिंग को दुकान चलाता है.

परिजनों ने बताया कि कई जमीन देखने के बाद आशीष दीपक को लेकर उसका इलाज कराने के लिए भागलपुर में किसी डॉक्टर के पास भी जाने वाला था. लोदीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरनाथ साह ने बताया कि मामला पैसों के लेन देन विवाद से भी जुड़ा हुआ है. घटना की सूचना पाकर डीएसपी विधि व्यवस्था डा गौरव मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने मायागंज अस्पताल पहुंच घायल और मृतक के परिजनों से भी बातचीत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >