Bhagalpur News: सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एमआरआई जांच कल से

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक मरीज का एमआरआई जांच की गयी.

भागलपुर

. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को सीटी स्कैन जांच के लिए एईआरबी यानी एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला. वहीं एमआरआई जांच का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक मरीज का एमआरआई जांच की गयी. एमआरआई जांच शनिवार से शुरू होगी. जबकि सीटी स्कैन मशीन पूरी तरह से काम कर रही है. सिर्फ प्रमाण पत्र मिलना शेष है. हॉस्पिटल में ईको जांच की सुविधा भी शुरू होगी. इसके लिए सीएस कार्यालय को पीएनडीटी एक्ट के तहत जांच का लाइसेंस देने के लिए आवेदन किया गया. अब तक लाइसेंस नहीं जारी किया जा सका है. यह तैयारी पीएम मोदी की जनसभा को लेकर चल रही है. आगमन को लेकर चिकित्सक दलों का गठन कर दिया गया है. इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ पंकज कुमार, मायागंज अस्पताल के निश्चेतना विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार, सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ कुणाल कुमार, मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ओबेद अली व हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ मसीह आजम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >