BHGALPUR : मातृशक्ति गोष्ठी में बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर दिया गया बल

पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी (गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल का प्राथमिक खंड) में बुधवार को 'मातृशक्ति गोष्ठी' और नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए 'पूल पार्टी' का भव्य आयोजन किया गया.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की खबर :

पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी (गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल का प्राथमिक खंड) में बुधवार को ”मातृशक्ति गोष्ठी” और नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ”पूल पार्टी” का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया-बहनों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा, अभिभावक प्रतिनिधि सीमा देवी, मातृशक्ति अध्यक्ष अर्चना झा, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, अभिभाविका निभा झा एवं ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

सुवर्ण प्राशन : बच्चों के सर्वांगीण विकास की कुंजी

गोष्ठी के दौरान विद्यालय की आचार्या रेणु कुमारी ने उपस्थित माताओं को ”सुवर्ण प्राशन” के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए यह टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है. प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा “सुवर्ण प्राशन से बच्चों की स्मरण शक्ति और बुद्धि तीक्ष्ण होती है. यह न केवल वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है, बल्कि पाचन शक्ति और ज्ञानार्जन क्षमता को भी बढ़ाता है. प्रति माह के 27वें दिन पुष्य नक्षत्र में यह टीकाकरण मानसिक और शारीरिक विकास के लिए रामबाण है. “

नन्हे बच्चों ने उठाया पूल पार्टी का आनंद

एक ओर जहां माताएं गोष्ठी के माध्यम से जागरूक हुईं, वहीं दूसरी ओर नन्हे बच्चों ने चिलचिलाती गर्मी के बीच ”पूल पार्टी” का जमकर आनंद लिया. पानी के खेलों के माध्यम से बच्चों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया.

इन अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

मंच संचालन साक्षी कुमारी ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय कविता पाठक द्वारा कराया गया. कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. चंद्रभूषण सिंह, पवन पंजियारा, नेहा कुमारी, मोनालिसा कुमारी, शशि भूषण मिश्र, अमर ज्योति, अभिजीत आचार्य, मनोज तिवारी, विशाल कुमार, शुभम कुमार सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं लगभग 75 अभिभाविकाएं उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >