दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही कैंप

घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत

सन्हौला थाना क्षेत्र के जयखुट चौक पर दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल छोटी महेशपुर निवासी मनोज कुमार की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. इसके बाद छोटी महेशपुर व आसपास के गांव के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. वहीं घटना स्थल जयखुट चौक पर लोगों में दहशत का माहौल है. चौक की अधिकांश दुकानें बंद रही. तनाव को देखते हुए पूरा दिन जिला से पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल जयखुट चौक और मृतक के में कैंप करती रही. मृतक परिजनों से मिलने बीडीओ शेखर सुमन और सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार पहुंचे और परिजनों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व हर संभव सरकार मदद दिलाने का आश्वासन दिया. बताया गया कि देर शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना है.

दो बार वार्ड सदस्य रह चुके थे मनोज

मनोज कुमार सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए व्यक्ति थे. वह हमेशा समाज की भलायी के लिए स्थानीय पदाधिकारी के समर्थन हमेशा खड़ा रहते थे. इसी का परिणाम था की पिछले दो बार महेशपुर घनश्याम पंचायत के वार्ड तीन से सदस्य के पद पर रह कर समाज की सेवा कर चुके थे. जानकारी हो कि दो दिन पूर्व जयखुट चौक स्थित चाऊमीन दुकान पर छोटी महेशपुर और छोटी खिरीडार के दो छात्रों में हो रहे विवाद के बाद किसी ने फोन कर मनोज को दुकान पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >