Bhagalpur news महर्षि मेंहीं परमहंस जी की जयंती पर प्रभातफेरी

सुलतानगंज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की जयंती गुरुवार को श्रद्धा व उल्लास से मनायी गयी.

सुलतानगंज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की जयंती गुरुवार को श्रद्धा व उल्लास से मनायी गयी. पैन, अबजूगंज, बैकुंठपुर, विनोबा नगर, मिरहट्टी, गनगनियां सहित दर्जनों गांवों से सैकड़ों संतमत प्रेमियों ने जयंती में भाग लिया. सुबह में निकाली गयी प्रभातफेरी में श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए. रथ पर महर्षि मेंहीं परमहंस जी का तैल चित्र स्थापित किया गया था, जिसके पीछे अनुयायी हाथों में ध्वज लिये चल रहे थे. प्रभातफेरी में “सबका ईश्वर एक है” और “श्री सदगुरु महाराज की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. नगर भ्रमण करते हुए प्रभातफेरी पुनः सत्संग आश्रम पहुंची, जहां स्तुति-प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया. संतमत सत्संग आश्रम के आचार्य पूज्यपाद रघुनंदन जी महाराज ने महर्षि मेंहीं परमहंस जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के बताये मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सद्गति प्राप्त कर सकता है. पीरपैंती में भी महर्षि मेंहीं ज्ञान एवं ध्यानपीठ मानिकपुर पीरपैंती बाजार तथा महर्षि में भागवत धाम शेरमारी सहित पीरपैंती के विभिन्न आश्रमों में धूमधाम से सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. श्री सद्गुरु महाराज की जयकारे और बाजे-गाजे के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी. मुरली पहाड़ी, योगीवीर बाराहाट से भव्य शोभायात्रा बाराहाट बाजार में मिश्री बाबा के नेतृत्व में निकाली गयी. डॉ योगेश कौशल, सुदामा महतो, गुरुदेव शाह ने अपने विचारों को रखा.विशेष कार्यक्रमों में स्तुति-विनती,भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश, प्रसाद वितरण और भंडारा शामिल था. मौके पर विजय साह, सुबोध, मंगल, नरेश, रामचंद्र, सुमित, अमित, प्रकाश, सुरेश शर्मा, श्रीमत देवीजी, अंजू, हरि, रामाशीष ठाकुर, गोपाल पंडित, तेजनारायण, प्रमिला, रेणु आदि मौजूद थे. गोपालपुर संत सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की जयंती पर उनके अनुयायियों ने जगह-जगह उनके तैल चित्र को आकर्षक तरीके से वाहनों पर फूल -मालाओं से सजाकर गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली. श्रद्धालु गुरु महाराज के जयकारे का उदघोष कर रहे थे. तिनटंगा करारी, डिमाहा, अभिया बाजार, सुकटिया बाजार, डुमरिया, मालपुर सहित दर्जनों गांवों में शोभायात्रा निकाली गयी. नारायणपुर, रायपुर, कुशहा व बलाहा सहित अन्य सत्संग मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गयी. दोपहर कालीन सत्संग के बाद भंडारा हुआ. जानकारी सत्संगी अशोक पासवान ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >