बौरना बांध के समीप हुई घटना, आधे दर्जन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
गोगरी. थाना क्षेत्र के बौरना जीएन बांध के समीप बीते 20 सितंबर की देर शाम साढ़े सात बजे आधे दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कर्मी के साथ लूटपाट किया था. पीड़ित ट्रांसपोर्ट कर्मी गोगरी थाना क्षेत्र के बौरना निवासी अमरेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र शिवम कुमार घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़ित शिवम कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वह महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम निवासी रविन्द्र सिंह के पुत्र निशांक कुमार से चार लाख रुपये लेकर चचेरे भाई सत्यम कुमार के साथ घर लौट रहा था.पूर्व से घात लगाकर बैठे थे बदमाश
शिवम ने कहा कि जैसे ही बौरना गांव जाने वाली सड़क और जीएन बांध पर रुधा सिंह के बासा के समीप वह पहुंचा. पूर्व से घात लगाये आठ की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने चारों ओर से रोक कर घेर लिया. गाली गलौज करते हुए हथियार सटा दिया. जबतक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने इसके पास रखा 4 लाख रुपये लूट लिया. हो हल्ला करने पर स्थानीय नितेश कुमार पहुंचकर लूटपाट का विरोध किया. हथियार बंद बदमाशों ने विरोध करने पर नितेश, शिवम और सत्यम को लाठी डंडे से सिर पर वार कर दिया. इस घटना में ट्रांसपोर्ट कर्मी शिवम सहित सभी गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में बदमाशों ने जान मारने की धमकी दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिवम कुमार सहित अन्य को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया.छह की हुई पहचान
ट्रांसपोर्टर शिवम सिंह ने पुलिस को बताया कि छह अपराधी बौरना निवासी साजो पटेल के पुत्र सचिन्द्र पटेल, खेसर पटेल के पुत्र दीपक पटेल, मुशुक पटेल के पुत्र गौतम पटेल, खुशी लाल पटेल के पुत्र विपुल पटेल, नेति मंडल के पुत्र मुसुक पटेल तथा नेति पटेल के पुत्र साजो पटेल को पहचान किया गया. जबकि दो अन्य को नहीं पहचान सका. उन्होंने बताया कि नामजद सचिन्द्र पटेल ने कान के पास थ्रीनट सटाया था. दीपक पटेल, गौतम पटेल ने पैसे से भरा बैग छीन लिया.जाने के दौरान चारपहिया वाहन को किया क्षतिग्रस्त
घायल पीड़ित शिवम कुमार ने आवेदन देकर कहा कि बाढ़ से बचाव को लेकर गांव के बाहर नामजद आरोपित के घर के समीप चारपहिया वाहन नंबर डीएल 3 सीबीजेड 5604 लगाया था. जिस पर सभी ने लाठी डंडे बरसाकर उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टर के साथ हुई घटना मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा. घटना में शामिल बदमाश जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
