bhagalpur news. संस्कार के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं : पूर्व मंत्री

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल एवं पूरणमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में रविवार को स्वरांजलि वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल एवं पूरणमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में रविवार को स्वरांजलि वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण सिंह, संरक्षक लक्ष्मी नारायण डोकानिया, प्रो मधुसूदन झा, तिलकराज वर्मा व प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

मौके पर आशीष कुमार ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्वयं सेवी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है. संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर परिवार प्रबोधन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण आदि परिवर्तन की आवश्यकता है.

मौके पर पूर्व मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है. संस्कार युक्त शिक्षा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है. प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि भारतवर्ष में 25, 000 विद्यालय चल रहे हैं. विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है. लक्ष्मी नारायण डोकानिया ने कहा कि राष्ट्र भक्ति एवं माता-पिता के प्रति सम्मान एवं दायित्वोध का ज्ञान होना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है. इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना, नृत्य, संस्कृत गीत, चक्र योग, राजस्थानी, पंजाबी नृत्य, कजरी, शास्त्रीय संगीत, आसामी व होली नृत्य प्रस्तुत किया. छात्रों द्वारा लिखित पत्रिका का विमोचन भी किया गया. प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन व संचालन अजय कुमार, भानु प्रिया, सृष्टि प्रभा, स्वस्ति एवं आरुषि ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >