bhagalpur news. मुंगेर ने लखीसराय टीम को एक विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी में रविवार को खेले गये लीग मुकाबले में मुंगेर मेंस सीनियर ने लखीसराय मेंस सीनियर को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित किया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी में रविवार को खेले गये लीग मुकाबले में मुंगेर मेंस सीनियर ने लखीसराय मेंस सीनियर को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित किया. मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. लखीसराय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 244 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में रवि सिंह ने 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इसमें 15 चौके शामिल हैं. सुशांत सिंह ने 31 व गोपाल कुमार ने 29 रनों का योगदान दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. गुलशन ने 7.3 ओवर में तीन, गोविंद चौधरी, विशाल सिंह व आनंद कुमार ने एक-एक विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर टीम ने 49.3 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर मैच जीत लिया. बल्लेबाजी में सौरव कुमार ने 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. अंतिम ओवरों में प्रशांत कुमार ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी. विशाल सिंह ने भी नाबाद 42 रनों का योगदान दिया. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में रवि सिंह ने दो, भरत व प्रणय ने तीन-तीन विकेट झटकें. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रशांत कमल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया. मैच में अंपायर वेद प्रकाश व अमरेंद्र पांडेय थे. स्कोरर में अंकित व शिवम कुमार थे. ऑब्जर्वर एनसीए लेवल टू के संजय कुमार मौजूद थे. सोमवार को भागलपुर व जमुई टीम के बीच मुकाबला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >