Bhagalpur News: पीएम के कार्यक्रम को लेकर मंत्री ने की सांसद व विधायकों के साथ बैठक

पीएम किसान सभा की तैयारी को लेकर बुधवार की देर शाम भागलपुर पहुंचे स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडे ने दरभंगा के विधायक सह सभा के जिला प्रभारी संजय सरागवी व जिले के एनडीए विधायकों के साथ बैठक की

भागलपुर.

पीएम किसान सभा की तैयारी को लेकर बुधवार की देर शाम भागलपुर पहुंचे स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडे ने दरभंगा के विधायक सह सभा के जिला प्रभारी संजय सरागवी व जिले के एनडीए विधायकों के साथ बैठक की. परिसदन में बैठक के दौरान श्री पांडे ने किसान सभा के जिला प्रभारी सहित एनडीए विधायक, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित कई पार्टी पदाधिकारियों से किसान सभा की तैयारी के बारे में बात की. बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, सांसद अजय मंडल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, भाजपा विधायक ई शैलेंद्र, जदयू विधायक प्रो ललित मंडल, भाजपा विधायक ई ललन पासवान, विधायक पवन यादव, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, ललन मंडल, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >