TMBU News:पीजी गणित विभाग में मेथाेडोलॉजी कोर्स की शुरू

टीएमबीयू के पीजी गणित विभाग में मेथाेडोलॉजी कोर्स (रिसर्च वर्क) सोमवार से शुरू हुआ. मौके पर विभाग के हेड प्रो अरविंद कुमार साह ने विभाग के सभी शिक्षकों व मेथाेडोलॉजी कोर्स में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू के पीजी गणित विभाग में मेथाेडोलॉजी कोर्स (रिसर्च वर्क) सोमवार से शुरू हुआ. मौके पर विभाग के हेड प्रो अरविंद कुमार साह ने विभाग के सभी शिक्षकों व मेथाेडोलॉजी कोर्स में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि मेथाेडोलॉजी कोर्स छात्रों को शोध व अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए यूजीसी द्वारा डिजाइन किया गया है. इसमें छात्रों को शोध डिजाइन, डेटा संग्रह व विश्लेषण में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा. ताकि शोधार्थी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे. इस छह माह के कोर्स की अवधि में आप शोधार्थियों से सक्रिय रूप से भाग लेते हुए नये विचारों का इन्वेंशन करने की अपेक्षा करता हूं. मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रंजना, डॉ कमला पाढ़ी, डॉ संदीप सुमन, डॉ मधुसूदन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >