Bhagalpur विक्रमशिला सेतु : सुरक्षा, मरम्मत व वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर समन्वय बैठक
Copied link
विक्रमशिला सेतु : सुरक्षा, मरम्मत व वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर समन्वय बैठक
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,
विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, भागलपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, भागलपुर की संयुक्त अध्यक्षता में रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट, ब्रिज कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट समेत अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सेतु की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, संभावित मरम्मत कार्य, यातायात प्रबंधन तथा आम लोगों के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई. अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि समन्वय बनाकर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सुगम आवागमन बहाल करना है. इसके लिए वैकल्पिक मार्गों को व्यवस्थित करने, अस्थायी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने तथा भीड़ नियंत्रण के उपायों पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. दूसरी तरफ भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, डीडीसी भागलपुर बरारी घाट पहुंच कर यातायात की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.