Bhagalpur news होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक

होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को बुद्धूचक थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को बुद्धूचक थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के दौरान डीजे एवं अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. धुरखेल के दिन सड़क से गुजरने वाले राहगीरों पर जबरन रंग या कीचड़ नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. पूर्व मुखिया निशिकांत मंडल, दयानंद झा कन्हाई साह ,एकडारा पंचायत सरपंच मो रसीद हारून, अवनीश कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे. बिहपुर झंडापुर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की. इस अवसर पर एसआई अरविंद कुमार, रजनीश कुमार, मड़वा मुखिया मिली राय, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, इरफान आलम, ब्रजेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने, जबरन रंग लगाने या नशे की हालत में उपद्रव करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. होली को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर रविवार को सन्हौला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने की. थानाध्यक्ष ने होली में धुरखेल और रंग अबीर खेलने में होने वाली समस्या से अवगत कराया. लोगों ने कहा कि यहां सांप्रदायिक सद्भाव के बीच लोग होली खेलते हैं. शराब और शराबियों पर विशेष ध्यान रखने की बात बैठक में कही गयी. पुलिस गश्ती मुख्य रोड पर करने की मांग की गयी. कहीं किसी तरह की अप्रिया घटना होने की आशंका पर प्रशासन को खबर करने को कहा गया, ताकि समय पर आवश्यक पहल किया जाय. राहगीरों, रोगियों से जबरन नहीं करने की अपील की गयी. बैठक में बाजार में फुटपाथ अतिक्रमण होने और उससे होने वाली समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया गया. मौके पर नरेश यादव, प्रवीण कुमार, सिद्धिक आलम, मनोज झा, गोपाल मंडल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >