bhagalpur news. इस्माईलपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पद से हटाया

सीएचसी प्रभारी के द्वारा अस्पताल की अलमारियां बेटी के घर भेज देने का मामला तूल पकड़ लिया

सीएचसी प्रभारी के द्वारा अस्पताल की अलमारियां बेटी के घर भेज देने का मामला तूल पकड़ लिया. इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा घोटाला और रसूख के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. सीएचसी प्रभारी डॉ राकेश रंजन पर सरकारी सामान अपने निजी आवास भेजने और महिला कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं. जांच में यह खुलासा हुआ है कि 14 मार्च को दवा लाने वाले सरकारी वाहन का उपयोग कर सीएचसी की दो अलमारी डॉ रंजन के बरारी स्थित निजी आवास (बेटी के घर) भेज दी गईं. चोरी पकड़ी न जाए, इसके लिए आननफानन में 27 मार्च को नई अलमारी खरीदकर स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाई गईं. बताया जा रहा है कि इस पूरी हेराफेरी की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है. इसके अलावा अस्पताल की कुर्सियां भी डॉक्टर के घर पाए जाने की बात सामने आई है. महिला कर्मियों द्वारा लगाये गये आरोपों व सरकारी सामान का निजी उपयोग करने पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल के निर्देश पर सिविल सर्जन डाॅ अशोक कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राकेश रंजन को पद से हटाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर योगदान करने का निर्देश दिया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बुचकुन दास को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >