bhagalpur news. सुहागिनों ने गौरा की पूजा कर की अखंड सुहाग की कामना

मारवाड़ी समाज की सुहागिनों ने सुहाग की रक्षा के लिए गणगौर के रूप में भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की

मारवाड़ी समाज की सुहागिनों ने सुहाग की रक्षा के लिए गणगौर के रूप में भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. होलिका दहन के दूसरे दिन शुरू हुए गणगौर पूजन का समापन शनिवार को हो गया. मारवाड़ी बहुल क्षेत्र चुनिहारी टोला, दही टोला लेन, मारवाड़ी टोला लेन, लहरी टोला, मंदरोजा, बूढ़ानाथ रोड, गुरुद्वारा रोड आदि मोहल्ले में 16 दिनाें तक पूजन हुआ. भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं श्री गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर के श्री गौशाला प्रांगण में आयोजित गणगौर महोत्सव में राजस्थानी समाज की सैकड़ों महिलाओं ने में हिस्सा लिया. गणगौर मेला लगाया गया. अग्रवाल महिला समिति की सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया. इससे पहले अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका, रंजीत झुनझुनवाला, गिरधारी केजरीवाल, पवन भालोटिया, प्रदीप जालान, श्रीमती प्रभा कोटरीकत, रश्मि केडिया, जूही केजरीवाल, नीतू सुनानवाला ने संयुक्त रूप से आयोजन का उद्घाटन किया. महिला समिति से नीता मुरारका, सारिका जैन, सुनीता सर्राफ, ज्योति खेतान, सुचिता, बुलबुल खेमका, मोनिका, रितु गोयनका, रोहिणी, वर्षा, प्रियंका, अलका चौधरी, राखी झुनझुनवाला, रेखा झुनझुनवाला, राशिका, राचिका, भारती, पिंकी ने मिलकर ने सांस्कृतिक आयोजन किया. आयोजन में अनिल गोयनका, नीरज भिवानीवाला, आशीष बाजोरिया, विनय डोकानिया, अतुल भिवानीवाला, संजय जैन, विकास जैन, विकास सुनझनवाला, रोहित, विनय डोकानिया, मनीष डोकानिया, दीपक सुल्तानिया, राजेश, आनंद झुनझुनवाला, आलोक मुरारका, आलोक सिंघानिया, अमर चमड़िया, नवनीत सर्राफ, मदन अग्रवाल, प्रवत्न पचेरीवाला, पुनीत चौधरी, रोहित बाजौरिया, राजेश बंका का योगदान रहा. कुसुम चोखानी नेहा गुड्डेयाला ने मेले परिसर में आकर्षक स्टॉल सजाया. गौशाला के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार ने बताया कि यहीं पर राजस्थानी शैली में चाली में भोजन परोसा गया. समाजसेवी लक्ष्मीनारायण डोकानिया ने अग्रवाल समाज का भागलपुर की धरती पर योगदान से अवगत कराया. महिलाओं ने गंगा जल से बने हुए कृत्रिम कुंड में गणगौर प्रतिमा का विसर्जन किया. 21 व्यक्तियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत किया गया.

राणी सती मंदिर में गणगौर पूजन का समापन

श्री रानी सती दादी मंदिर चुनिहारी टोला में गणगौर पूजन का समापन हुआ. कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ उमड़ी. पूजन में अर्चना देवी, पार्वती देवी, आरती देवी, गीत देवी, सावित्री देवी, रोशनी देवी, काजल, प्रियंका, सुषमा, ज्योति एवं मुक्ता देवी शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >