bhagalpur news. बिजली बकायेदारों पर बड़ा एक्शन: 300 कनेक्शन कटे, 77 पर केस, 4.34 करोड़ वसूली का दबाव

बिजली बकाया वसूली को लेकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सुलतानगंज के तहत सुलतानगंज, शाहकुंड प्रखंड एवं नाथनगर के चार पंचायतों में विभाग ने सख्त अभियान छेड़ दिया है

शुभंकर, सुलतानगंज

बिजली बकाया वसूली को लेकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सुलतानगंज के तहत सुलतानगंज, शाहकुंड प्रखंड एवं नाथनगर के चार पंचायतों में विभाग ने सख्त अभियान छेड़ दिया है. विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि मार्च माह में अब तक तीन सौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जबकि 77 बकायेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सुलतानगंज के तहत 31 मार्च तक चार करोड़ 34 लाख रुपये की बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल बकाया करीब छह करोड़ रुपये था, जिसमें से अब तक एक करोड़ 66 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है. शेष राशि की वसूली के लिए विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है.

पांच हजार से अधिक बकाया वालों पर कार्रवाई

वसूली अभियान को तेज करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन क्षेत्र में पहुंचकर बकायेदारों से बिल जमा कराने में जुटी हैं. बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण विभाग को सख्ती अपनाते हुए कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ रही है. एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि पांच हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान नहीं करने पर उनका कनेक्शन काटने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है. एसडीओ रंजीत कुमार ने साफ कहा कि पांच हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर विशेष निगरानी है. भुगतान नहीं करने पर बिजली काटने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. विभाग ने साफ चेतावनी दी है बकाया बिल तुरंत जमा करें, अन्यथा कनेक्शन कटने के साथ कानूनी कार्रवाई से भी गुजरना पड़ेगा.

बिल सुधार के लिए लग रहा शिविर

विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सोमवार और शुक्रवार को बिल सुधार शिविर भी लगाया जा रहा है, ताकि त्रुटिपूर्ण बिल की शिकायतों का समाधान किया जा सके. मार्च के बचे दिनों में 4.34 करोड़ रुपये की वसूली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. ऐसे में विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जो उपभोक्ता जल्द बकाया जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते बिल जमा करने की अपील की है, ताकि कनेक्शन कटने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >