नवगछिया सहित अन्य रैक प्वाइंट पर मक्का लदान से रिकॉर्ड 47 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है. पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के प्रथम दो महीने (अप्रैल से मई) में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में माल लदान के क्षेत्र में 46% की वृद्धि दर्ज की. मौजूदा वित्त वर्ष की प्रथम दो महीने (अप्रैल से मई) में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आठ लाख 90 हजार टन माल की ढुलाई की, जिसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम पदार्थ, फर्टिलाइजर, मक्का एवं अन्य सामग्री शामिल हैं. इससे रेलवे को 118 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है. पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में सोनपुर मंडल ने छह लाख 10 हजार टन माल की ढुलाई की थी, जिससे रेलवे को 78 करोड़ के राजस्व प्राप्ति हुई थी. नवगछिया सहित अन्य रैक पॉइंट्स से 120 रैकों ने केवल मक्का लदान किया, जिससे रेलवे को रिकॉर्ड 47 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई. माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के अधिकारियों ने व्यापारियों व उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें समय-समय पर रेलवे की आकर्षक योजनाओं से अवगत करा यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों की तुलना में बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ सस्ता भी है.
थेसर चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर एसपी को दिया आवेदन
थेसर चोरी की प्राथमिकी रंगरा थाना में दर्ज नहीं करने पर एसपी को आवेदन दिया. पीड़ित चापर के अरविंद पंडित ने बताया हैं कि बासा से थ्रेसर चोरी हो गयी. थ्रेसर को ट्रैक्टर से खींच कर ले गया है, इससे बासा क्षतिग्रस्त हो गया. पीड़ित ने बताया कि थ्रेसर चोरी की प्राथमिकी रंगरा ओपी में दर्ज करवाने गया था. वहां से भगा देने के बाद पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया हूं..डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
