bhagalpur news. किसानों के विकास के लिए योजनाओं की लंबी फेहरिस्त

पीएम और सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भागलपुर पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह कर रहे थे.

भागलपुर

पीएम और सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भागलपुर पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह कर रहे थे. मौके पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि पीएम और सीएम की सरकार ने किसानों के हित में जो काम कर रहे हैं उसमें ””””””””किसान सम्मान निधि योजना”””””””” बस एक बानगी है. किसान के विकास के लिए योजनाओं की एक लंबी फेहरिस्त है. योजनाओं का सफल परिणाम प्रत्यक्ष रूप से दिख रहा है एवं भारत जैसे कृषिप्रधान के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है. जानकारी देते हुए मीडिया प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि शनिवार को 11:30 बजे एनडीए के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और 12:30 बजे जदयू जिला कार्यालय में किसान निधि सम्मान जनसभा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस अवसर पर सांसद अजय मंडल, पूर्व सांसद कहंकशा परवीन, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार, प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश, प्रदेश सचिव संजय राम, वरीय नेता सुड्डू साई, अर्पणा कुमारी, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, महेश यादव, शेखर पांडेय, संजीव चंद्रवंशी, रिंटू चंद्रवंशी, मुकेश जैन, शिशुपाल भारती, विनय कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, राकेश ओझा, नंदन राय, महेश दास, सीपु मंडल, इन्द्र प्रकाश मंडल, अरविंद कुमार, कुणाल रत्नप्रिय, विजय मंडल, शाहबाज आलम मुन्ना, ललन कुशवाहा, संतोष पटेल, कल्याणी साह, पीयूष सिंह, अप्पू सिन्हा, राकेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अनिरुद्ध मंडल के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >