प्रोन्नति में देरी पर लोकभवन सख्त, सितंबर तक टीएमबीयू के 125 शिक्षकों को लाभ मिलना तय

टीएमबीयू के 125 शिक्षकों को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. लंबित प्रमोशन को लेकर यहां के शिक्षकों द्वारा प्रमोशन दिये जाने की मांग की जा रही है.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. टीएमबीयू के 125 शिक्षकों को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. लंबित प्रमोशन को लेकर यहां के शिक्षकों द्वारा प्रमोशन दिये जाने की मांग की जा रही है. दूसरी तरफ राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने पत्र जारी कर कहा है यह प्रक्रिया 15 जून से 15 सितंबर के बीच पूरा करे. इस आशय का पत्र टीएमबीयू सहित सूबे के 14 विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया की लंबित प्रमोशन को लेकर शिक्षकों द्वारा लोकभवन को लगातार शिकायत मिल रही थी.

हाल के वर्षों में पहला मौका है जब लोकभवन से प्रमोशन को लेकर इस तरह का निर्देश जारी किया है. आमतौर पर लोकभवन में कुलपतियों की बैठक में सूचना मांगी जाती रही है. प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिये जाते थे. इस बार लोकभवन ने समय सीमा निर्धारित की है. लोकभवन से जारी पत्र के बाद शिक्षकों में प्रमोशन मिलने को लेकर खुशी है.

दस साल से शिक्षकों को प्रमोशन का था इंतजार

टीएमबीयू के शिक्षकों को आठ-दस साल से प्रमोशन का इंतजार था. जब-जब टीएमबीयू में नये कुलपति योगदान दिया है. शिक्षकों ने प्रमोशन दिये जाने की मांग कुलपति के समक्ष रखा है. टीएमबीयू के करीब 125 शिक्षकों को प्रमोशन मिलना है. इसमें वर्ष 2003 बैच के शिक्षकों को प्रोफेसर में प्रमोशन मिलना है. उनकी संख्या करीब एक सौ है. वर्ष 1996 बैच के बचे कुछ शिक्षकों को भी प्रोफेसर में प्रोन्नति होना है. साथ प्रोफेसर को सीनियर प्रोफेसर में और असिस्टेंट प्रोफेसर जिन्हें प्रोन्नति नहीं मिली है.

पूर्व कुलपति के समय से ही प्रमोशन की चल रही प्रक्रिया

टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो जवाहर लाल के समय से ही शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर प्रक्रिया शुरू की गयी है. उनके तीन साल का कार्य अवधि पूरा होने के बाद विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के कार्यकाल में प्रोन्नति संबंधित प्रक्रिया में तेजी आयी. विभिन्न शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड दूसरे विवि से टीएमबीयू को प्राप्त हो चुका है. स्क्रेनिंग कमेटी का गठन होना है. लेकिन विवि प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पायी थी.

शिक्षकों को प्रमोशन मिलना उनका हक : शिक्षक संगठन

टीएमबीयू के शिक्षक संगठन यूडीटीए के अध्यक्ष सह सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल ने कहा कि विवि के शिक्षकों को लंबे समय से प्रमोशन नहीं मिला है. इसे लेकर यहां के शिक्षकों द्वारा बार-बार प्रमोशन दिये जाने की मांग उठायी जा रही है. मामले में लोकभवन को भी प्रमोशन से संबंधित शिकायत की गयी थी. भूस्टा के कार्यकारी महासचिव प्रो जगधर मंडल ने कहा कि शिक्षकों को प्रमोशन मिलना उनका वाजिब हक है. प्रमोशन नहीं मिलने से विवि के वरीय अधिकारी पद के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >