देर रात भूकंप के हल्के झटके, दिन भर सहमे रहे लोग

भागलपुर समेत पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों में शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. रात में जाग रहे लोगों को बिस्तर पर कुछ सेकंड में तीन से चार झटके महसूस हुए.

भागलपुर

भागलपुर समेत पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों में शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. रात में जाग रहे लोगों को बिस्तर पर कुछ सेकंड में तीन से चार झटके महसूस हुए. गहरी नींद के कारण अधिकांश लोगों को भूकंप महसूस नहीं हुआ. हालांकि सुबह से ही लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भूकंप आने की सूचना पोस्ट कर रहे थे. देर रात आये भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू के निकट कोदारी क्षेत्र था. यहां पर 5.5 रेक्टर स्केल क्षमता का भूकंप आया था. इसके प्रभाव से भागलपुर में करीब तीन रेक्टर स्केल का भूकंप आया. भूकंप की सूचना पर लोग दिनभर डरे सहमे रहे. भूकंप के बाद भी ऑफ्टर शॉक आने की आशंका रहती है.

सात जनवरी को भी आया था भूकंप :

इससे पहले सात जनवरी को भी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये थे. हिमालय क्षेत्र में हो रही भूगर्भीय हलचल के कारण भूकंप आने का सिलसिला जारी है. दो दिन पहले बिहार से सटे झारखंड के रांची व आसपास भूकंप के हल्के झटके आये थे. टीएमबीयू के पीजी भूगोल विभाग के पूर्व एचओडी डॉ एसएन पांडेय बताते हैं कि भूकंप से भागलपुर को कम नुकसान पहुंच सकता है. मुख्य रूप से भागलपुर का नगर निगम क्षेत्र एक कठोर एल्केलाइन चट्टान पर अवस्थित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >