Bhagalpur news खेल मंत्री ने स्टेडियम निर्माण की प्रगति की ली जानकारी

नवगछिया बिहार सरकार के खेल मंत्री के नवगछिया आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया.

नवगछिया बिहार सरकार के खेल मंत्री के नवगछिया आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया. मंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और काफी संख्या में लोग उनके स्वागत में उपस्थित रहे. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नवगछिया में स्वीकृत स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति की संबंधित खेल पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का मजबूत होना आवश्यक है.

कार्यक्रम में सीनेट सदस्य अजय कुशवाहा, किशोर झा, ममता रजक, विक्रम सिंह, कुणाल गुप्ता व रजनीकांत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. सभी ने मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत कर नवगछिया के विकास से जुड़ी मांगों को उनके समक्ष रखा. उन्होंने आश्वस्त किया कि नवगछिया में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा और जल्द ही स्टेडियम निर्माण कार्य में तेजी लायी जायेगी. उनके आश्वासन से खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है.

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, स्टेडियम निर्माण की मांग सौंपी

अकबरनगर सुलतानगंज भाजपा के पूर्वी मंडल के खेरैहिया स्थित प्लस टू स्कूल के समीप खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत किया गया, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खेल सुविधाओं के विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा. मंडल अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का अंगवस्त्र, फूल-माला एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. मंडल अध्यक्ष ने मंत्री को रामगुलाम क्रीड़ा प्रांगण में स्टेडियम निर्माण व मूलभूत खेल सुविधाओं के विकास को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा. बताया कि रामगुलाम क्रीड़ा प्रांगण क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां प्रतिदिन काफी संख्या में युवा, युवतियां, बुजुर्ग और महिलाएं खेल, व्यायाम व टहलने के लिए पहुंचते हैं. यदि इस मैदान का जीर्णोद्धार करा स्टेडियम का निर्माण कराया जाता है, तो आसपास के कई गांवों के खिलाड़ियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम में आदेश राय, मनोरंजन मिश्रा, कन्हैया झा, शंकर सिंह, शिव साह, श्याम मंडल, छोटू, रमन, रमेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >