भाजपा कार्यालय के 47वां स्थापना दिवस समारोह में बोलीं खेल मंत्री
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद थी. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की यात्रा हमेशा राजनीति में ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की मिसाल रही है. राष्ट्र प्रथम, फिर दल और अंत में स्वयं के मूलमंत्र को रेखांकित किया. उन सभी कार्यकर्ताओं को भी सराहा, जिनके अथक प्रयासों ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने में मदद की है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. इस अवसर पर भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की. मंत्री को जिला अध्यक्ष द्वारा सिल्क साड़ी एवं मंजूषा पेंटिंग भेंट किया गया. उसके बाद जिला महामंत्री नितेश सिंह द्वारा तलवार भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया. युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला महिला मोर्चा द्वारा बड़ा माला से अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भाजपा के राजनीतिक सफर को याद किया. मीडिया पेनेलिस्ट डॉ प्रीति शेखर ने कहा की भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता सबकुछ हैं. पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंशमणि सिंह एवं अभय वर्मन सहित नभय चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया. मंच संचालन महामंत्री नितेश सिंह धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार ने किया. कार्यक्रम में प्रभारी योगेश पांडे, डॉ राजीव मुन्ना, रूबी दास, मनीष दास, अमरदीप साह, स्वेता सिंह, प्रो किरण सिंह, आलोक सिंह, राजकिशोर गुप्ता, प्रणव दास, राजेश टंडन, राकेश राठौर, प्रीति पांडे, डॉली मंडल, कुंदन कुमारी, भोला मंडल, ओमप्रकाश तिवारी, वीरेश मिश्रा, सुमन भारती, चंदन पांडे, विनीत भगत, लक्ष्मी कुशवाहा, ओमप्रकाश मंडल, आनंद शर्मा, शितांशु मंडल समेत अन्य भी मौजूद थे.साहित्य साधक शुभम कुमार साह सम्मानितभागलपुर. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में श्रेयसी सिंह ने युवा प्रकाशक व साहित्य प्रेमी शुभम कुमार साह को समाज और साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया. शुभम ने पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनायी है. अब तक 600 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन कर चुके हैं. उनकी पहल ‘ख्याल से किताब तक’ के माध्यम से भारत सहित विश्वभर के 50 हजार से अधिक लेखक और पाठक जुड़े हैं. भागलपुर से प्रकाशित पुस्तकें लंदन बुक फेयर तक पहुंच चुकी हैं और हर वर्ष नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में भी भागीदारी दर्ज कर रही हैं. सम्मान के बाद शुभम ने बताया कि वे स्कूलों के साथ मिलकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए नयी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, ताकि पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके. मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनके कार्यों को बिहार के लिए गौरव बताया.विधि प्रकोष्ठ ने मनाया स्थापना दिवसभागलपुर. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना पर विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक ओमप्रकाश तिवारी ने किया. मौके पर भोला कुमार मंडल, जयप्रकाश यादव, विरेश प्रसाद मिश्रा, प्रफुल्ल चंद्र राही, मुक्ति प्रसाद सिंह, चंदन कुमार कर्ण, विवेक कश्यप, नीरज कुमार सिंह, रजनीकांत सिन्हा, कुमार रणवीर मिश्रा, संगीता कुमारी, रामविलास पासवान, रमेश चौधरी, जमुना दास, पंकज गोस्वामी, सूरज कुमार, गौतम बनर्जी, अमित कुमार मिश्रा, राकेश रोशन, मनोज कुमार सिंहा, बृजेश कुमार, उदय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
