सन्हौला सनोखर थाना क्षेत्र स्थिति महेशखोर गांव की उषा देवी (55) पति दिनेश शर्मा के गुम होने के छह दिन बाद अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव से कुछ ही दूरी पर बहियार में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है. शव देख पता चल रहा है कि महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ. शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव से घटना स्थल पर कई गांवों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा. सूचना पर अमडंडा और सनोखर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. सनोखर थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि शव को जब्त कर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. परिजनों का कहना है कि एक अप्रैल के दिन महिला अपना खेत देखने बहियार गयी थी. शाम होने पर उसकी काफी खोजबीन हुई, लेकिन नहीं मिली. सूचना सनोखर थाना के पदाधिकारी को लिखित दी गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार को खेत में मजदूरी करने गये किसानों को बदबू मिलने पर झाड़ी में देखा तो क्षत-विक्षत अवस्था में उषा देवी का शव पड़ा था. परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की है.
Bhagalpur news छह दिन पूर्व गुम हुई महिला का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
महेशखोर गांव की उषा देवी (55) पति दिनेश शर्मा के गुम होने के छह दिन बाद अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव से कुछ ही दूरी पर बहियार में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है
