bhagalpur news. सबौर महाविद्यालय सबौर की पत्रिका पुष्पिता का लोकार्पण

सबौर महाविद्यालय सबौर में शनिवार को पत्रिका पुष्पिता का तृतीय संस्करण का लोकार्पण एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा के विदायी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

सबौर महाविद्यालय सबौर में शनिवार को पत्रिका पुष्पिता का तृतीय संस्करण का लोकार्पण एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा के विदायी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टीएमबीयू के कुल सचिव प्रोफेसर डॉ रामाशीष पूर्वे मुख्य अतिथि, नगर पंचायत सबौर अध्यक्ष दीपशिखानंद परिणा एवं उपाध्यक्ष डॉ आनंद कुमार आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद थे. कॉलेज की पत्रिका पुष्पिता का लोकार्पण डाॅ रामाशीष पूर्वे, डाॅ प्रभाष कुमार राजहंस, दीपशिखा नंद परिणा, डॉ आनंद कुमार एवं कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. डॉ अशोक कुमार झा ने इस अल्पकाल में पत्रिका के प्रकाशन के लिये संपादक मंडल डॉ राकेश रंजन, डॉ मणिलाल पासवान, डॉ नित्य गोपाल, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ मयंक वत्स एवं मां तारा गीता प्रेस के संचालक प्रवीण कुमार घोष के प्रति भी आभार प्रकट किया. इस पत्रिका का प्रकाशन लंबे समय से लंबित था जिसे डॉ अशोक कुमार झा ने अपने अल्पकाल में ही प्रकाशित करवाया. डॉ रामाशीष पूर्वे ने कहा कि किसी भी कॉलेज की पत्रिका महाविद्यालय का दर्पण होता है. इस पत्रिका में कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अकादमी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी होती है. पत्रिका के लोकार्पण के पश्चात कॉलेज के वरीय शिक्षक डॉ प्रभाष कुमार राजहंस, डॉ राकेश रंजन, डॉ मयंक वत्स, डॉ मो शहाबुद्दीन, डॉ अनिता कुमारी, डॉ रंजना कुमारी, डॉ गौरव कुमार, डॉ अखिलेश कुमार मंडल, डॉ मणिलाल पासवान, डॉ कुमार नित्य गोपाल, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ अनंत कुमार, डॉ बी नूरजहां, डॉ शशिमाला, डाॅ ज्योत्सना तिवारी, डॉ वीरेंद्र यादव, डॉ इबरार सनी, डाॅ सुभद्रा इत्यादि ने बधायी दी. इस अवसर पर रमाकांत मिश्रा, सुगंध झा, निशत शम्स, नवीन कुमार, रोशन कुमार, अमर राय, तपेश कुमार और नंदलाल ने प्राचार्य को सम्मानित किया. सेवानिवृत शिक्षक ब्रज किशोर झा ने भी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मंच संचालन डॉ गौरव कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ मयंक वत्स ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >