चैती दुर्गा पूजा पर गांधी युवा क्लब फतेहपुर, मुरारपुर द्वारा आयोजित मां भगवती चैलेंज शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को गोविंदपुर और कटोरिया के बीच मुकाबला खेला गया. रोमांचक मैच में कटोरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोविंदपुर को 1/0 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे. रविवार को इसी मैदान पर किशनपुर और लैलख के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत कुमार, लाइंसमैन राकेश और सौरभ ने खेल संपन्न करवाया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति फतेहपुर के अध्यक्ष प्रभास मंडल उपस्थित रहे.
bhagalpur news. कटोरिया टीम ने गोविंदपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची
चैती दुर्गा पूजा पर गांधी युवा क्लब फतेहपुर, मुरारपुर द्वारा आयोजित मां भगवती चैलेंज शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को गोविंदपुर और कटोरिया के बीच मुकाबला खेला गया
