BHAGALPUR : आठ व नौ मई को जमालपुर- भागलपुर डीएमयू ट्रेन रहेगी रद्द, कई ट्रेनों का समय बदला

भागलपुर व जमालपुर सेक्शन के बीच आठ मई व नौ मई के मध्यरात्रि व नौ से दस मई की मध्यरात्रि को 21:50 बजे से 2:20 बजे तक एक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की योजना बनायी गयी है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर ब स्टील गर्डर्स लगाने के लिए, भागलपुर व जमालपुर सेक्शन के बीच आठ मई व नौ मई के मध्यरात्रि व नौ से दस मई की मध्यरात्रि को 21:50 बजे से 2:20 बजे तक एक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की योजना बनायी गयी है. ब्लॉक के कारण

ब्लॉक के कारण आठ व नौ मई को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

– 73436 – 73435 जमालपुर-भागलपुर–जमालपुर डीइएमयू ट्रेन रदद रहेगा.

– आठ व नौ मई को इन ट्रेनों का पुनर्निर्धारण किया गया है

13031 हावड़ा – जयनगर एक्सप्रेस (यात्रा 08 व नौ मई को शुरू होने वाली) ट्रेन को हावड़ा स्टेशन से तीन घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा. यह 14:25 बजे प्रस्थान रवाना होगी.

– 3415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस (यात्रा आठ मई को शुरू होने वाली) ट्रेन को मालदा टाउन स्टेशन से 2 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा , यह 22:20 बजे रवाना होगी.

– 15743 बालुरघाट – बठिंडा एक्सप्रेस (यात्रा को शुरू होने वाली) ट्रेन को बालृरघाट स्टेशन से 2 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जायेगा. यह 19:00 बजे प्रस्थान करेगी.

-15733 बालुरघाट – बठिंडा एक्सप्रेस (यात्रा शुरू होने की तारीख नौ मई को बालुरघाट स्टेशन से 2 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया जायेगा व यह 19:00 बजे रवाना होगी.

– अप 53441 देवघर – जमालपुर पैसेंजर व डाउन 13402 दानापुर – भागलपुर इंटरसिटी ब्लॉक से पहले चलने वाली आखिरी ट्रेन होगी. वहीं अप 15743/15733 बालुरघाट – बठिंडा एक्सप्रेस व डाउन 13230 राजेंद्र नगर टर्मिनल – गोड्डा एक्सप्रेस – 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस ब्लॉक के बाद चलने वाली पहली ट्रेन होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >