bhagalpur news. जागृति युवा समिति का 11वां मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम 14 को

जागृति युवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम इस बार 11वें वर्ष भी भव्य रूप में मनाया जायेगा. यह कार्यक्रम बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण, भागलपुर में 14 फरवरी को दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा.

जागृति युवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम इस बार 11वें वर्ष भी भव्य रूप में मनाया जायेगा. यह कार्यक्रम बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण, भागलपुर में 14 फरवरी को दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता का पूजन, वंदन और आरती करेंगे. इसके माध्यम से समाज में माता-पिता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और पारिवारिक संस्कारों का संदेश दिया जायेगा. समिति का उद्देश्य नयी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना है. आयोजन में सभी मत, पंथ और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे. यह जानकारी देते हुए प्यारे हिन्द ने बताया कि प्रत्येक वार्ड से माता-पिता अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जिससे यह आयोजन सामाजिक महोत्सव का रूप लेगा. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें बच्चों की भागीदारी प्रमुख आकर्षण रहेगी. साथ ही संत-महात्माओं के आशीर्वचन से कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा मिलेगी. जागृति युवा समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर माता-पिता के सम्मान से जुड़े इस पुनीत आयोजन को सफल बनायें और समाज में सकारात्मक संस्कारों का संदेश फैलायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >