विक्रमशिला समेत कई ट्रेनों में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 372 यात्री पकड़े गए, 3.83 लाख रुपये जुर्माना

भागलपुर रेलखंड पर श्रावणी मेले की तैयारी के बीच रेलवे ने सघन टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 372 यात्रियों से ₹3.83 लाख का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान मेले के समापन तक जारी रहेगा.

Bhagalpur News: श्रावणी मेला को लेकर यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने शुक्रवार को साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर टिकटों की जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 372 यात्रियों से 3,83,135 रुपये जुर्माना वसूला गया.

इन ट्रेनों में हुई विशेष जांच

अभियान के तहत सुल्तानगंज और भागलपुर रेलवे स्टेशन के अलावा 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस, 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत इस रेलखंड से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में भी टिकट जांच की गयी.

रेलवे की कई टीमों ने संभाली जिम्मेदारी

टिकट जांच अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों और जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की.

372 मामले पकड़े गए, 3.83 लाख रुपये वसूले

रेलवे के अनुसार अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा के कुल 372 मामले सामने आए. इन मामलों में कुल 3,83,135 रुपये जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

श्रावणी मेला तक जारी रहेगा अभियान

Bhagalpur News: रेलवे ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला समाप्त होने तक टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज और मुख्य प्रवेश द्वार पर भी टीटीई द्वारा यात्रियों के टिकटों की जांच की गई. रेलवे का उद्देश्य भीड़ के बीच बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >