सर्विस पिस्टल छोड़ गश्ती में निकले दारोगा, दो छापेमारी की, वापस लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी

Bhagalpur News: पिस्टल व गोली चोरी हुई या करवाई गयी है इसका खुलासा मामले की जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आयेगा. बहरहाल मामले को लेकर थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस जिला के पुलिस पदाधिकारियों ने भी चुप्पी थाम रखी है.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस भी अछूती नहीं है. ऐसा ही एक मामला औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना में दर्ज हुआ है. जिसमें औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में पदस्थापित 2018 बैच के एसआइ कन्हैया कुमार की सर्विस पिस्टल, 35 राउंड गोली, सरकारी व निजी लैपटॉप सहित आभूषण और शैक्षणित दस्तावेजों की चोरी हो गयी. मामले में कन्हैया कुमार के लिखित आवेदन पर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में ही केस दर्ज किया गया है. मामले की अनुसंधान की जिम्मेदारी थाना में पदस्थापित एसआइ रामचंद्र सिंह को दी गयी है.

प्राथमिकी में क्या लिखा गया

मामले में दायर करायी गयी प्राथमिकी में एसआइ कन्हैया कुमार ने उल्लेख किया है कि विगत 2 मार्च 2025 को रात 10.30 बजे से वह रात्रि गश्ती में थे. इसी दौरान उन्हें करीब 11.30 बजे रात में शौच लगा. जिसके बाद वह अपनी गश्ती दल और गाड़ी के साथ अपने रानी तालाब स्थित कृष्णा बिहारी गली नंबर 1 स्थित अपने किराये के मकान में पहुंचे. और कमरे में जाने के बाद उन्होंने अपनी वर्दी खोली और अपनी सरकारी पिस्टल और गोलियों को गोदरेज में बंद कर लॉक कर दिया.

शौच के बाद हाथ साफ करने के दौरान ही थाना के एसआइ जितेंद्र कुमार का उन्हें कॉल आया और कुछ दिन पूर्व लूटी गयी बाइक और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के लिए जाने की बात कही. जिस पर हड़बड़ी में वर्दी पहनकर निकल गये और अपनी सर्विस पिस्टल और गोलियों को लेना भूल गये. इसके बाद वह इशाकचक पहुंचे. जहां इशाकचक थाना के सहयोग से लूटकांड मामले में छापेमारी कर आरोपित की गिरफ्तारी और बरामदगी की. वापस थाना पहुंच आरोपित को हाजत में बंद किया और बरामद बाइक को थाना को सुपुर्द किया. इसके बाद उन्हें बरारी थानाध्यक्ष का कॉल आया. जहां उन्होंने बरारी मुसहरी टोला में शराब को लेकर चलाई जा रही छापेमारी अभियान में आने का निर्देश दिया.

क्या-क्या गायब हुआ

इस पर वह बरारी पहुंच कर छापेमारी में बरारी पुलिस का सहयोग किया. इसके बाद वापस गश्ती में लौट गये. गश्ती करते हुए वह अपने मोहल्ले होकर गुजरने लगे. जहां उन्होंने अपने घर का दरवाजा खुला हुआ पाया. गश्मी गाड़ी से निकल कर अपने कमरे की तरफ गये तो उनके कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ पाया. और कमरे के भीतर गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ पाया. जांच करने पर गोदरेज से उनकी सर्विस पिस्टल सहित 35 राउंड गोली सहित एक सरकारी लैपटॉप, एक निजी लैपटॉप, एक सोने का चेन, एक सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी (सोने के आभूषण कुल साढ़े तीन भर), चांदी का मठिया, चांदी का कटोरी-चम्मच (कुल 15 भर), पांच हजार रुपये नकद, पत्नी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित कुछ अन्य सामान गायब थे.

इसे भी पढ़ें: अब मुजफ्फरपुर से इन 5 शहरों में जाना हो जाएगा आसान, पथ परिवहन निगम को मिली 30 नई बस

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >