Bhagalpur news जल जांच प्रयोगशाला व शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन

नप सुलतानगंज कार्यालय में शुक्रवार को मिनी जल जांच प्रयोगशाला, पेयजल व स्वच्छता से संबंधित शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने किया

नप सुलतानगंज कार्यालय में शुक्रवार को मिनी जल जांच प्रयोगशाला, पेयजल व स्वच्छता से संबंधित शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने किया. बिहार के नगर निकाय में पहली बार सुलतानगंज में पहल नगर परिषद और वॉटरएड इंडिया के सहयोग से की गयी. नप क्षेत्र के लोगों को अब पानी की गुणवत्ता की जांच करा सकेंगे. वाटरएड के अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला पानी की गुणवत्ता की निगरानी करने में मदद करेगी. नागरिकों को सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने में सहयोग करेगा. शिकायत निवारण केंद्र की शुरुआत होने के बाद पेयजल व स्वच्छता से संबंधि शिकायत का समाधान होगा. सुलतानगंज नगर परिषद और नगर पंचायत अकबरनगर के लोगों को अब 07971549010 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर पानी आपूर्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इस पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर जल गुणवत्ता और स्वच्छता सेवाएं मिलेंगी. जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. मौके पर कई पार्षद व कर्मी के अलावे वॉटरएड इंडिया की टीम मौजूद थी.

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नवगछिया प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसमें पुराने योजनाओं के तहत किए गए कार्यों का भुगतान करने का निर्णय लिया गया. मौके पर उपप्रमुख गौतम कुमार ने बताया कि पकरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र सिंह, जमुनिया के राजेंद्र साह ने बताया कि पिछले तीन वर्ष के योजनाओं के तहत किए गए कार्य का भुगतान लंबित है. छह पंचायत में तीन वर्ष के किए गए कार्य का भुगतान करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रमुख गायत्री देवी, बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ संतोष कुमार व अन्य पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

बिहपुर विस एनडीए की बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी में भाजपा नेता युद्धस्तर पर जुटे है. गुरुवार की शाम में बिहपुर विस एनडीए की बैठक सूबे की मस्त्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी, विधायक इ. शैलेंद्र की उपस्थिति में एनडीए कार्यालय बिहपुर में तैयारी समीक्षा बैठक हुई. बैठक में त्रिपुरारी कुमार भारती, अमरेंद्र चंद्रवंशी व संजय राम समेत अन्य कई एनडीए नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए . अध्यक्षता मनोज कुमार लाल व संचालन प्रो गौतम ने किया. मंत्री रेणू देवी व विधायक समेत उपस्थित सभी जदयू व भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम व सीएम के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के किसानों, आमजन व एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है. जिसको देखकर लगता है कि सभा ऐतिहासिक सफल होगी. मौके पर इ.कुमार गौर, दिनेश यादव, विकास कुमार, अनिल पटेल, ब्रजेश नागर, रंजीत गुप्ता, वाल्मिकी मंडल, दिलीप कुमार सिंह, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, रूपेश कुमार रूप, प्रो गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, सौरभ कुमार, सदानंद मंडल, लालमोहन, सिंटू मंडल, अजय, अरुण चौधरी समेत काफी संख्या में एनडीए नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >