Bhagalpur news माता शीतला जगदंबा मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव का शुभारंभ

कहलगांव पकड़तल्ला गांव स्थित कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के 21वें पाटोत्सव का सोमवार को विधि विधान पूजन के साथ शुभारंभ हुआ

कहलगांव पकड़तल्ला गांव स्थित कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के 21वें पाटोत्सव का सोमवार को विधि विधान पूजन के साथ शुभारंभ हुआ. वाराणसी के पंडित अनिमेष दाता के नेतृत्व में सप्त शीतला देवी का आह्वान पूजन किया गया. प्रायश्चित संकल्प, पंचगव्य पाराशर गोदान का संकल्प, गणेश अंबिका का पूजन, ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती औऱ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पादुका पूजन हुआ. यजमान रामानंद सिंह और पत्नी मंजू वाला सिंह थी. संध्या चतुष्ठ शत योगिनी नवग्रह पूजन और क्षेत्रपाल पूजन किया गया. पूजन के उपरांत भंडारा हुआ. रात में दीपक मिश्रा हिमांशु की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया. कल्याणमयी माता शीतला जगदंबा मंदिर के व्यवस्थापक रामानंद सिंह एवम मंजूबाला सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंदिर में जो भी कार्यक्रम होता है वह स्वामी जी निर्देशानुसार ही होता है. इसका मालिकाना हक ज्योतिषपीठ का है.

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपित को ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित धोबिनिया के मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत है .नवगछिया के एसपी ने बताया कि चार दिसंबर की रात में नाबालिग बिना कुछ बताये घर से कहीं चली गयी थी. काफी खोजबीन के पश्चात पता चला कि मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत ने नाबालिग का शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया है. ढ़ोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया था. कांड में फरार चल रहे अभियुक्त मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही थी. तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर नामजद आरोपित मिथिलेश कुमार उर्फ श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया.

रेल इंजन को टार्च के सहारे चलाते दिखे लोको पायलट

कहलगांव रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम करीब छह बजे भागलपुर से कहलगांव के रास्ते साहिबगंज की तरफ जा रहे एक रेल इंजन को लोको पायलट टार्च के सहारे ले जाते दिखा, जिससे कहलगांव रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री अचंभित हो गये. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिससे साहिबगंज ले जाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >