भागलपुर में आंधी का असर, घुरनपीर चौक का ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी कैमरे भी प्रभावित
Copied link
आंधी का असर शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगाए गए ट्रैफिक सिग्नलों पर भी देखने को मिला. घुरनपीर बाबा चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल पर पेड़ गिर जाने से सिग्नल टेढ़ा हो गया.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर : आंधी का असर शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगाए गए ट्रैफिक सिग्नलों पर भी देखने को मिला. घुरनपीर बाबा चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल पर पेड़ गिर जाने से सिग्नल टेढ़ा हो गया. पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही स्मार्ट सिटी की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. संबंधित ट्रैफिक सिग्नल पर कैमरा भी लगा हुआ था, जिसे भी नुकसान पहुंचा है.
शहर में कई सीसीटीवी कैमरों पर भी पड़ा असर
आंधी का असर शहर के कई सीसीटीवी कैमरों पर भी पड़ा है. जिन स्थानों पर कैमरों के पास पेड़ मौजूद थे, वहां पेड़ गिरने और तेज हवा के कारण कई कैमरों के तार टूट गये, जबकि कई कैमरे अपनी जगह से मुड़ गये. क्षतिग्रस्त कैमरों को ठीक करने के लिए स्मार्ट सिटी की टीम शहर के विभिन्न सीसीटीवी प्वाइंट पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है.
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.