Bhagalpur news मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अवैध वसूली का आरोप, जांच शुरू

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर बाथ गांव की जीविका के महिलाओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर बाथ गांव की जीविका के महिलाओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. सोमवार को दर्जनभर महिलाओं ने जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर उनसे जबरन पैसा लिया गया. आवेदन में कहा गया है कि जीविका सीएम की ओर से समूह की प्रत्येक महिला सदस्य से 200 रुपये लिये गये. जिन महिलाओं ने पैसा देने से इंकार किया, उन्हें फॉर्म नहीं भेजने की धमकी दी गयी. विरोध करने पर उनके नाम समूह से हटाने की चेतावनी दी गयी. यह भी आरोप लगाया गया है कि जब राशि स्वीकृत होगी, तब प्रत्येक महिला से 1000 रुपये की मांग की जायेगी. महिलाओं का कहना है कि इस पूरे मामले के साक्ष्य के रूप में वीडियो उपलब्ध है. आवेदन पर पिंकी देवी, नीलम कुमारी, बेबी देवी, सविता देवी, उषा देवी, मनीषा कुमारी, सुलेखा कुमारी, रेणु देवी, निभा देवी, आशा देवी, नमिता देवी, सिंकु कुमारी और सीता देवी सहित एक दर्जन से अधिक महिलाओं के हस्ताक्षर हैं. सभी ने दोषी सीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और वसूले गये पैसे की वापसी की मांग की है.

मामले की जांच शुरू, दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार, आजीविका विशेषज्ञ डॉ अंजनी कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर (जॉब) सह जिला मैटर ज्ञानेश कुमार और प्रखंड मेंटर रवि भूषण ठाकुर ने जांच शुरू की है. आजीविका विशेषज्ञ ने बताया कि शिकायतों के आधार पर साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं. जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. महिलाओं ने उम्मीद जतायी है कि न्याय दिलाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगायी जाए.

राजद के संभावित उम्मीदवार का पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल

कहलगांव राजद के एक संभावित उम्मीदवार के पोस्टर का रविवार की देर रात कुछ युवकों के चार पहिया गाड़ी लगा कर फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फोटो में चारपहिया वाहन पर सवार तीन-चार युवकों ने शहर में घूम-घूम कर एक संभावित उम्मीदवार के पोस्टर को फाड़ रहे हैं. इस वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. संभावित उम्मीदवार ने कहलगांव थाने में फिलहाल सूचना व घटना का वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया है. कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. कहलगांव शहर के मोनू कुमार ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >