थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर घर में विवाद करता है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा कराई गई चिकित्सीय जांच में आरोपी के शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में पत्नी की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
कटहरा रोड से भी कार्रवाईइधर, कटहरा रोड पर एक स्थान पर जुटे आधा दर्जन शराबियों को भी पुलिस ने पकड़कर थाना लाया. सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें नशे की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में पुअनि चन्द्र भूषण प्रसाद के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और ऐसे मामलों में लगातार अभियान जारी रहेगा.
