Bhagalpur News: गृहरक्षक बहाली : शारीरिक दक्षता परीक्षा में 532 सफल

गृहरक्षक पद पर चयन के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत मंगलवार को कुल 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था.

संवाददाता, भागलपुर

गृहरक्षक पद पर चयन के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत मंगलवार को कुल 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था. इनमें से 1049 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए. 800 मीटर की दौड़ में 995 अभ्यर्थी सफल रहे. ऊंचाई की माप में 193 उम्मीदवार निर्धारित मानक पर खरे नहीं उतरने के कारण असफल घोषित कर दिये गये.

इसके बाद ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा हुई. कुल 802 उम्मीदवारों ने भाग लिया. इनमें से 76 अभ्यर्थी चिकित्सीय जांच में अनफिट/असफल घोषित किये गये. जबकि 532 अभ्यर्थी फिट पाये गये और सफल घोषित कर दिये गये. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कुल 268 अभ्यर्थी लंबी कूद नहीं क्वालिफाई कर सके. उन्हें अगली तिथि 14 जून 2025 को सुबह 4 बजे लंबी कूद में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >