न्यू फरक्का में जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित, 12 ट्रेनें रद्द, चार के मार्ग में बदलाव

न्यू फरक्का रेलखंड में जमीन धंसने की घटना के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनज़र कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ के मार्ग में भी बदलाव किया है. इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

भागलपुर. मालदा डिवीजन के न्यू फरक्का रेलखंड में जमीन धंसने की घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इसके अलावा एक ट्रेन को रामपुरहाट तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है. इससे भागलपुर और आसपास के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

3 सितंबर से शुरू होने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

3 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा के लिए 13189 सियालदह-बालुरघाट एक्सप्रेस, 13033 हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस, 13154 मालदा टाउन-सियालदह गौर एक्सप्रेस, 13145 कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस, 13169 सियालदह-सहरसा हाटेबाजारे एक्सप्रेस और 13435 मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

4 सितंबर को भी कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

4 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा के लिए 13431 नवद्वीप धाम-बालुरघाट एक्सप्रेस, 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, 13063 हावड़ा-बालुरघाट एक्सप्रेस, 13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस और 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.

चार ट्रेनों का बदला गया मार्ग

नलहाटी-अजीमगंज-न्यू फरक्का होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. इनमें 2 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा के लिए 22611 चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 20610 तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 16523 एसएमवीटी बेंगलुरु-बालुरघाट एक्सप्रेस और 12509 एसएमवीटी बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस शामिल हैं.

दीघा-मालदा टाउन एक्सप्रेस रामपुरहाट तक ही जायेगी

इसके अलावा 3 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली 13417 दीघा-मालदा टाउन एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा. यह ट्रेन मालदा टाउन तक नहीं जाकर रामपुरहाट तक ही जाएगी.

जमीन धंसने के बाद सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

न्यू फरक्का रेलखंड में जमीन धंसने की घटना के बाद रेल परिचालन में यह बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रभावित मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन को नियंत्रित किया है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >