Video: गोपाल मंडल ने बीजेपी विधायक पर दिया आपत्तिजनक बयान, बोले- खुद को इंजीनियर कहते हैं, लेकिन…

Gopal Mandal on BJP MLA: विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि इंजीनियर शैलेंद्र दंगा-फसाद वाली बातें करते हैं. उनकी मानसिकता संकीर्ण है.

Gopal Mandal on BJP MLA: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. भाजपा विधायक के मुस्लिम समुदाय पर दिए गए बयान को लेकर गोपाल मंडल ने उनकी सोच और नीयत पर सवाल उठाए. गोपाल मंडल ने कहा, “इंजीनियर शैलेंद्र दंगा-फसाद वाली बातें करते हैं. उन्हें ज्ञान की कमी है. वह खुद को इंजीनियर कहते हैं, लेकिन उनकी मानसिकता संकीर्ण है. वह हम जैसे पढ़े-लिखे लोगों को मूर्ख कहने का साहस करते हैं.”

बयानबाजी केवल वोट बैंक का हिस्सा- मंडल

भाजपा विधायक शैलेंद्र ने हाल ही में मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या वृद्धि को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोपाल मंडल ने कहा, “मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, इससे शैलेंद्र को क्या समस्या है? हिंदुओं को बच्चे पैदा करने से किसने रोका है? समाज में घृणा और नफरत फैलाने का कोई औचित्य नहीं है.” गोपाल मंडल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने हमेशा समाज में सौहार्द बनाए रखने का काम किया है. उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि बिहार में दंगा-फसाद हो. भाजपा विधायक शैलेंद्र की इस तरह की बयानबाजी केवल वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शैलेंद्र पर तीखा हमला

गोपाल मंडल ने भाजपा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शैलेंद्र का काम केवल बढ़-चढ़कर बोलना है. “वह बैकवर्ड समाज के लिए कुछ नहीं करते और मुस्लिमों के हितों को नजरअंदाज करते हैं. उनके आका नरेंद्र मोदी भले ही देश को सुरक्षित रखना चाहते हों, लेकिन शैलेंद्र जैसे नेता उनकी मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल और भाजपा विधायक शैलेंद्र के बीच चल रही यह सियासी तकरार सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि बिहार की बदलती सियासत का संकेत है. एक ओर जहां नीतीश कुमार की सरकार सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दे रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इस मुद्दे को चुनावी राजनीति में इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. इस बयानबाजी से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा विधायक शैलेंद्र इस तीखे हमले का क्या जवाब देते हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में यह विवाद किस रूप में उभरकर सामने आता है. (अंजनी कुमार कश्यप)

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर के धरने पर गोपाल मंडल का आपत्तिजनक बयान, बोला- बिहार में रोज लोग मरते हैं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >