bhagalpur news. 26 को रामनवमी शोभायात्रा पर दिखेगा सद्भावना व मर्यादा

भगवा क्रांति की ओर से रविवार को अलीगंज कटघर स्थित संस्थापक कुणाल सिंह के आवास पर बैठक हुई

भगवा क्रांति की ओर से रविवार को अलीगंज कटघर स्थित संस्थापक कुणाल सिंह के आवास पर बैठक हुई. इसमें 26 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. कुणाल सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ शामिल होंगे. इसमें सद्भावना व मर्यादा दिखेगी. भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठेगा. शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य भी इस यात्रा में भाग लेंगे.

यात्रा के क्रम में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था होगी. जगह-जगह जलपान और प्रसाद वितरण की तैयारी है. भगवा क्रांति के सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की. कुणाल सिंह ने कहा कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी दर्शाती है. यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की एक विशेष टीम तैनात की जायेगी. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. मौके पर शुभम कुमार साहा, किशन कुमार साहा, विशाल, विष्णु, राज आनंद, अभिषेक, वेद, आनंद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >