भागलपुर के बाजार का हाल: दाल-तेल में तेजी, सोना-चांदी महंगा

भागलपुर मंडी में सोना-चांदी के भाव स्थिर हैं, जबकि तिलहन और दलहन की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। जानिए आज का ताजा थोक बाजार भाव और अनाज की कीमतें।

भागलपुर : स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तेलहन को छोड़कर खाद्य पदार्थों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. वहीं सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. पिछले करीब एक महीने से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. करीब 28 दिन पहले सोने के भाव में तेजी आयी थी, जबकि चांदी की कीमत में नरमी दर्ज की गयी थी. हालांकि पिछले 20 दिनों से दोनों की कीमतें लगभग स्थिर हैं.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव ऊंचे

ताजा थोक दरों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. वहीं चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है. कारोबारियों के अनुसार सर्राफा बाजार में कीमतें पहले से ही रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं.

चना और अरहर में तेजी

दलहन मंडी में चना और अरहर के भाव में तेजी देखी जा रही है. वहीं चना और मसूर दाल की कीमत फिलहाल स्थिर है. अरहर और मूंग के भाव में अलग-अलग क्षेत्रों में अंतर देखने को मिल रहा है.

खाद्य सामग्रीभाव प्रति किलो
चना व मसूर दाल72 रुपये
अरहर दाल120-130 रुपये
मूंग दाल98 रुपये
कलई दाल105-115 रुपये
आटा35 रुपये

कतरनी चावल 160 रुपये तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. वहीं कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है. चीनी के 50 किलो के पैकेट की कीमत 2300 रुपये से बढ़कर 2940 रुपये तक पहुंच गयी है.

खाद्य तेलों के भाव में भी बढ़ोतरी

तेलहन बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है. तीन माह पहले 15 किलो मंगल तेल का डिब्बा 2475 रुपये में मिलता था, जो बाद में बढ़कर 2800 रुपये और अब 2930 रुपये तक पहुंच गया है. रिफाइन पाम तेल की कीमत दो महीने से 2350 से 2450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है. वहीं भोजन वनस्पति का 15 किलो का जार 2480 रुपये में बिक रहा है.

शादी-ब्याह के मौसम में बढ़ सकती है मांग

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के मौसम और बाजार में आपूर्ति की स्थिति के आधार पर कीमतों में बदलाव हो सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष खाद्य उत्पादों के भाव में और तेजी आने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >