भागलपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, दाल-तेल में तेजी, जानिए आज का पूरा बाजार भाव

Market Price Today : भागलपुर बाजार में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. 24 कैरेट सोना ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम है. दाल, खाद्य तेल और चीनी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है. व्यापारियों को आगामी सीजन में कीमतों में और वृद्धि की आशंका है.

Market Price Today : भागलपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. बीते एक महीने के दौरान दोनों की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. करीब 15 दिन पहले सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी, जबकि चांदी में कुछ नरमी आई थी. हालांकि पिछले एक सप्ताह से दोनों की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. बाजार में 24 कैरेट सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है.

दलहन और अनाज के दाम में मिला-जुला रुख

स्थानीय मंडियों में दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि अरहर और मूंग दाल की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम, अरहर दाल 120 से 130 रुपये, मूंग दाल 98 रुपये तथा कलाई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है. आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध है. कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रहा है.

खाद्य तेल और चीनी भी हुई महंगी

तेलहन बाजार में भी तेजी का असर साफ दिखाई दे रहा है. तीन महीने पहले 15 लीटर का मंगल तेल का डिब्बा 2475 रुपये में बिक रहा था, जो बढ़कर पहले 2800 रुपये और अब 2930 रुपये तक पहुंच गया है. रिफाइंड पाम तेल (13 लीटर) 2350 से 2450 रुपये के बीच बना हुआ है, जबकि 15 किलो का भोजन वनस्पति जार 2480 रुपये में बिक रहा है. वहीं 50 किलो चीनी का पैकेट 2300 रुपये से बढ़कर 2440 रुपये हो गया है.

व्यापारियों ने जताई कीमतें बढ़ने की आशंका

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के कारण कई वस्तुओं की कीमतों में और तेजी आ सकती है. यदि आपूर्ति प्रभावित हुई और मांग लगातार बढ़ी, तो कुछ विशेष उत्पादों के दाम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

आज का बाजार भाव

वस्तुभाव
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)₹1.45 लाख
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)₹1.31 लाख
चांदी (1 किलोग्राम)₹2.35 लाख
चना दाल₹72/किग्रा
मसूर दाल₹72/किग्रा
अरहर दाल₹120–130/किग्रा
मूंग दाल₹98/किग्रा
कलाई दाल₹105–115/किग्रा
आटा₹35/किग्रा
कतरनी चावल₹80–160/किग्रा
स्वर्णा चावल₹40/किग्रा
कतरनी चूड़ा₹110–130/किग्रा
चीनी (50 किग्रा पैकेट)₹2,440
मंगल तेल (15 लीटर)₹2,930
रिफाइंड पाम तेल (13 लीटर)₹2,350–2,450
भोजन वनस्पति (15 किग्रा जार)₹2,480


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >