भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन सर्राफा बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है. खासकर सोना और चांदी के दामों में पिछले चार दिनों के दौरान करीब चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि मंगलवार को सर्राफा बाजार के भाव स्थिर रहे.ताजा थोक बाजार भाव पर नजर डालें तो दाल, अनाज और खाद्य तेल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. वहीं खुदरा बाजार में कुछ जगहों पर हल्की तेजी देखी जा रही है. इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.
24 कैरेट सोना : 1.57 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना : 1.42 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
चांदी: 2.50 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपये
अरहर दाल108 – 120 रुपयेमूंग दाल98 रुपये
कलाई दाल105 – 115 रुपयेआटा35 रुपये
