bhagalpur news. वैक्सीनेशन के लिए कस्तूरबा की छात्राओं के पास अस्पताल आने का किराया नहीं

गर्भाशय के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर गुरुवार को कुछ सरकारी स्कूलों ने छात्राओं की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी है.

भागलपुर

गर्भाशय के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर गुरुवार को कुछ सरकारी स्कूलों ने छात्राओं की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी है. अब छात्राओं के वैक्सीनेशन का स्टॉल तय किया जायेगा. समय पर सूची नहीं मिलने के कारण लगातार तीसरे दिन भी मायागंज व सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन बंद रहा. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अन्य स्कूलों से भी छात्राओं की सूची मिलेगी. सभी छात्राओं को एक साथ शनिवार को वैक्सीन दिया जायेगा. बताया कि प्रथम चरण में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था. यहां की छात्राएं गरीबी रेखा से नीचे के परिवार से संबंधित हैं. कस्तूरबा विद्यालय नाथनगर जाकर छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया. छात्राओं का कहना था कि नाथनगर से मायागंज या सदर अस्पताल जाने के लिए किराये के पैसे नहीं हैं. मामले पर पदाधिकारी ने बताया कि छात्राओं को अस्पताल लाने के लिए किसी तरह का सरकारी फंड नहीं है. इस समस्या का समाधान किया जायेगा. सबौर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का भी जल्द वैक्सीनेशन होगा. मायागंज के पीएसएम विभाग के एचओडी डाॅ कामरान फजल ने बताया कि शिक्षा विभाग से लिस्ट मिलने पर किशोरी को टीका पड़ेगा. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नौ से 14 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण की शुरुआत की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >