bhagalpur news. डीएसी कोड नहीं बनने से घरेलू गैस वितरण प्रभावित, उपभोक्ता परेशान

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है. इसका प्रभाव अब घरेलू गैस वितरण व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है. इसका प्रभाव अब घरेलू गैस वितरण व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है. सुलतानगंज में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच परेशानी उत्पन्न हो गई है. शहर में कई उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसका मुख्य कारण डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) का जनरेट नहीं होना बताया जा रहा है. एजेंसी कर्मियों के अनुसार जब तक यह कोड जनरेट नहीं होगा, तब तक सिलेंडर की डिलीवरी संभव नहीं है. बुधवार को इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय में कई उपभोक्ता इस समस्या की जानकारी लेने पहुंचे. एजेंसी कर्मियों ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया धीमी होने के कारण डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो पा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है. बताया गया कि सैकड़ों उपभोक्ता मोबाइल से डीएसी कोड जनरेट करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोड नहीं बनने के कारण उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. एजेंसी कर्मियों ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. जिन उपभोक्ताओं का डीएसी कोड जनरेट हो रहा है, उन्हें सिलेंडर दिया जा रहा है. समस्या तकनीकी स्तर पर है और इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. सात पैक्स चुनाव को लेकर समीक्षा, प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित सुलतानगंज. सुलतानगंज प्रखंड के सात पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार ने बताया कि पैक्स गनगनियां, जहांगीरा, मसदी और भवनाथपुर में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं पैक्स धांधी, बेलारी और श्रीरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है. इन पैक्सों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं. बताया कि पैक्स उधाडीह का चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल स्थगित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >